Wednesday, January 27, 2016

हम लोग उस दिन क़रीब २ घंटे तक लगातार बातचीत करते रहे, मैं उन्हें तरह-तरह से ये समझाने की कोशिश करता रहा की मैं उनसे कितना प्यार करता हूँ ! और वो बस हँस देती थी ! मैं बहुत खुश रहता था की वो हँसती है मेरी बातों पर, लेकिन शायद वो मुझपर हँसती होगी !
हम दोनों ख़ुश थे और हर प्यार करने वालों की तरह भविष्य के सपने देखते थे, की एक दिन ऐसा होगा और दूसरे दिन वैसा ! तुमने मुझमें दुबारा ज़िंदगी भर दी थी, लेकिन तुम उसे छीनना भी जानती थी शायद ! 
उसने कहना शुरू किया, सुनो, मुझे तुमसे बहुत प्यार है, लेकिन मैं बयाँ नहीं कर सकती कितना ! मैंने तुम्हारी हर बात पर यक़ीन कर लिया ! हम सभी अपनी ज़िंदगी में बिख़र जाते हैं कभी-कभी, हाँ तुम्हारे अचानक जाने के फ़ैसले से मैं बिख़र गया था !

टूटन जानती हो तुम, शायद नहीं, जानना चाहती हो !

#प्रवीण

No comments:

Post a Comment

शायद ये जानते हुए की.... शायद ये जानते हुए की जानकार कुछ नहीं होगा मैं तुमसे पूछना चाहता हूँ की तुम कैसी हो, खाना टाइम पर खा लेती होना ...