मैं रो देता हूँ आमतौर पर, कभी भी रो देता हूँ ! कोई मुझपर हँसे या किसी और पर ! कभी किसी फ़िल्म का कोई सीन देखकर, कभी अपनी मजबूरियों को देखकर, कभी किसी क़िताब में कुछ पढ़कर !
अपनी नाकामियों पर और अपनी छोटी कामयाबीयों पर भी !
कभी किसी बच्चे को देखकर,कभी मौत देखकर, मैं रो देता हूँ !
सोचता हूँ की सबको लगता होगा कमज़ोर आदमी है, और आदमी को रोना नहीं चाहिए ! मुझे लगता है रोना चाहिए फूट-फूट कर रोना चाहिए, माँ की गोद, बीवी के कंधों पर, माशूक़ के सामने फफक-फफक कर रोना चाहिए !

ख़ूब रोना चाहिए ज़िंदा होने की निशानी यही है !
कितना रोया होगा वो मुझे देखने के बाद।
ReplyDeleteजाने क्यों देखकर वो हंसता भी बहुत था॥
लव यू गुरुजी❤