"कैली मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ" ।
विल्सन हम शायद कामयाब हो जाएं ये विचार तुम्हारे दिमाग़ में नहीं आया कभी, हो सकता है मैं वहाँ सागर पर अपनी क़िस्मत बेहतर आजमाऊँ बजाए यहाँ मरने के इस बेकार, बेजार द्वीप पर बाकी की अपनी ज़िंदगी गुज़ारते हुए एक वॉलीबॉल के साथ बात करते हुए ।
मेरी पसंदीदा फिल्म्स में से एक है टॉम हैंक्स की कास्ट अवे जिसमें चक नॉलैंड एक द्वीप पर 4 साल तक अकेले फँस जाता है क्यूंकि जिस प्लेन से वो यात्रा कर रहा था वो अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है । चक नॉलैंड की प्रेमिका "कैली" जो इस ख़बर को सुनकर सदमें में चली जाती है जब चक के ज़िंदा होने की ख़बर एक दिन अचानक उसे फ़ोन पर मिलती है । चक एक कूरियर कंपनी में काम करता है तो उस कार्गो प्लेन से ये वॉलीबॉल उसे समंदर में तैरते हुए मिल जाती है । चक इस वॉलीबॉल से बात शुरू कर देता है और इसका नाम "विल्सन" रख देता है और दोनों की दोस्ती इंसानों की दोस्ती से बेहतर हो जाती है ।
चक नॉलैंड का किरदार मेरे सबसे क़रीब क्यूंकि जिस हिसाब से उस किरदार की झिझक,प्रेम,परेशानी, ख़्वाब और ख़्वाब का टूटना दिखाया है अगर आप देखेंगे तो आपको भी ख़ुद में एक चक नज़र आएगा जिसे अंत में कैली नहीं मिलती और वो बारिश भरी रात में कैली को आख़िरी बार जी जान से होंठों पर चूमने के बाद कहता है, "मैं भी तुमसे प्यार करता हूँ कैली, बेहद प्यार करता हूँ तुमसे" । लेकिन फिर थोड़ी देर बाद कहता है "घर जाओ कैली" । कैली घर चली गई लेकिन शायद ये फ़िल्म कभी ख़त्म नहीं होगी क्यूंकि कैली घर ज़रूर चली गई वापस लेकिन दिल से कभी नहीं जा पाई ।
बाकी हम सबको चाहिए कि हम अपनी ज़िंदगी के "विल्सन" को ढूँढे अगर बाहर नहीं मिलता तो कोई बात कई बार बहुत से राज़ और ग़म एकसाथ सीने में दफ़्न होते हैं । ज़रा सा अपने ग़मों को कुरेद दीजिये बाहर आ जायेंगे मोतियों की तरह ।
हम सबकी ज़िंदगी में चक नॉलैंड और कैली जैसा एक उलझा प्रेम ज़रूर रहता है, जहाँ पर दो लोग तय ही नहीं कर पाते कि उन्हें साथ रहना चाहिए या नहीं लेकिन जब वो दूर जाते हैं तो सब टूट जाता है । ख़ैर अब जब जाना हो गया है तो तमाशा ज़रूरी है क्यूंकि मैंने कहा था ना इश्क़ तमाशा है मेरा ।
❤️
*नोट: ये तस्वीर विल्सन की है जो चक से बाद में बिछड़ गया ।

No comments:
Post a Comment